चेकलिस्ट एक उपकरण है जो आपको यह पता लगाने में मदद करेगा कि कोई प्रकाशक आपके शोध के लिए उपयुक्त है या नहीं, इसका आकलन करते समय आपको क्या जानने की आवश्यकता है।
आप यह कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं कि जिस पत्रिका पर आप विचार कर रहे हैं वह आपके शोध के लिए सही पत्रिका है?

क्या आप अपना शोध किसी विश्वसनीय पत्रिका में जमा कर रहे हैं?
क्या यह पत्रिका आपके काम के लिए सही है?
- दुनिया भर में अधिक शोध प्रकाशित हो रहे हैं।
- प्रत्येक सप्ताह नये प्रकाशक लॉन्च किये जाते हैं।
- कई शोधकर्ताओं को शिकारी प्रकाशन के बारे में चिंता है।
- प्रकाशन के स्थान का चयन करते समय अद्यतन मार्गदर्शन प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

अपनी पसंद के पत्रिका की विश्वसनीयता की जांच करने के लिए इस सूची का संदर्भ लें।
क्या आपको या आपके सहयोगियों को उस पत्रिका के बारे में जानकारी है?
- क्या आपने इससे पहले इस पत्रिका में कोई लेख पढ़ा है?
- क्या पत्रिका में प्रकाशित नवीनतम शोध पत्रों को आसानी से खोजा जा सकता है?
- पत्रिका का नाम: नाम अद्वितीय है; यह किसी अन्य पत्रिका के नाम से मिलता-जुलता नहीं है और न ही उससे आसानी से भ्रमित हो सकता है।
- क्या आप ISSN पोर्टल पर जर्नल के बारे में दी गई जानकारी से मिलान कर सकते हैं?
क्या आप प्रकाशक की आसानी से पहचान कर उनसे संपर्क कर सकते हैं?
- क्या पत्रिका की वेबसाइट पर प्रकाशक का नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित है?
- क्या आप प्रकाशक से टेलीफोन, ईमेल और डाक द्वारा संपर्क कर सकते हैं?
क्या पत्रिका में यह स्पष्ट रूप से बताया गया है कि वह किस प्रकार की सहकर्मी समीक्षा पद्धति का उपयोग करती है?
- क्या वेबसाइट पर इस बात का उल्लेख है कि प्रक्रिया में स्वतंत्र/बाह्य समीक्षक शामिल हैं या नहीं, और प्रति शोधपत्र कितने समीक्षक होते हैं?
- क्या प्रकाशक आपके विषय क्षेत्र के विशेषज्ञ संपादकीय बोर्ड या शोधकर्ताओं द्वारा समीक्षा की पेशकश कर रहा है?
- यह पत्रिका स्वीकृति या बहुत कम समय में सहकर्मी समीक्षा की आश्वासन नहीं देती है।
क्या लेखों को समर्पित सेवाओं में अनुक्रमित और/या संग्रहीत किया जाता है?
- क्या आपका काम आसानी से खोजे जा सकने वाले डेटाबेस में अनुक्रमित/संग्रहीत किया जाएगा?
- क्या प्रकाशक डिजिटल प्रकाशनों के दीर्घकालिक संग्रह और संरक्षण को सुनिश्चित करता है?
- क्या प्रकाशक स्थायी डिजिटल पहचानकर्ताओं का उपयोग करता है?
क्या यह स्पष्ट है कि कितना शुल्क लिया जाएगा?
- क्या जर्नल की वेबसाइट पर यह बताया गया है कि ये शुल्क किस लिए हैं और इन्हें कब लिया जाएगा?
- क्या प्रकाशक अपनी वेबसाइट पर यह बताते हैं कि उन्हें वित्तीय सहायता कैसे मिलती है?
- क्या वे किसी शुल्क की मुद्रा और राशि का उल्लेख करते हैं?
- क्या प्रकाशक की वेबसाइट पर यह बताया गया है कि छूट उपलब्ध है या नहीं?
क्या प्रकाशक की वेबसाइट पर लेखकों के लिए दिशानिर्देश उपलब्ध कराए गए हैं?
- ओपन एक्सेस पत्रिकाओं के लिए, क्या प्रकाशक की कोई स्पष्ट लाइसेंस/अनुज्ञप्ति नीति है? क्या कोई अनुज्ञप्ति हैं? क्या लेखक की आवश्यकताओं के आधार पर कोई अपवाद अनुमत हैं? क्या सभी प्रकाशनों में अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) संबंधी विवरण शामिल हैं?
- क्या प्रकाशक आपको अपने काम का कॉपीराइट अपने पास रखने की अनुमति देता है? क्या आप अपना काम, उदाहरण के लिए, किसी संस्थागत भंडार के माध्यम से साझा कर सकते हैं, और किन शर्तों के तहत?
- क्या प्रकाशक के पास लेखकों, संपादकों और समीक्षकों के लिए संभावित हितों के टकराव के संबंध में एक स्पष्ट नीति है?
- क्या आप बता सकते हैं कि आपका शोधपत्र किन-किन प्रारूपों में उपलब्ध होगा? (उदाहरण के लिए, HTML, XML, PDF)
- क्या पत्रिका उपयोग या उद्धरणों के मापदंडों के बारे में कोई जानकारी प्रदान करती है?
क्या प्रकाशक किसी मान्यता प्राप्त उद्योग पहल का वर्तमान सदस्य है?
- क्या वे प्रकाशन नैतिकता समिति (सीओपीई/COPE) के वर्तमान सदस्य हैं और इसके दिशानिर्देशों का पालन करते हैं?
- यदि पत्रिका ओपन एक्सेस है, तो क्या यह डायरेक्टरी ऑफ ओपन एक्सेस जर्नल्स (डीओएजे/DOAJ) में सूचीबद्ध है?
- यदि प्रकाशक ओपन एक्सेस विकल्प प्रदान करता है, तो क्या वह ओपन एक्सेस स्कॉलरली पब्लिशर्स एसोसिएशन (OASPA) का वर्तमान सदस्य है?
- क्या यह पत्रिका INASP के जर्नल्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, मध्य अमेरिका और मंगोलिया में प्रकाशित पत्रिकाओं के लिए) या अफ्रीकन जर्नल्स ऑनलाइन (AJOL, अफ्रीकी पत्रिकाओं के लिए) पर होस्ट की जाती है?
- यदि पत्रिका ओपन एक्सेस है, तो क्या यह साइलो (लैटिन अमेरिकी वैज्ञानिक पत्रिकाओं के लिए) पर होस्ट की जाती है?
- यदि पत्रिका ओपन एक्सेस है, तो क्या यह लैटिंडेक्स (लैटिन अमेरिका, कैरिबियन, स्पेन और पुर्तगाल में प्रकाशित होने वाली पत्रिकाओं के लिए) में अनुक्रमित है?
- यदि पत्रिका ओपन एक्सेस है, तो क्या यह रेडालिक द्वारा अनुक्रमित है (उन पत्रिकाओं के लिए जो लैटिन अमेरिका और कैरेबियन, स्पेन और पुर्तगाल में प्रकाशित होती हैं)?
- क्या प्रकाशक किसी अन्य व्यापार संघ का सदस्य है?

यदि आप सूची में से अधिकांश या सभी विषय की जांच करने में सक्षम हैं।
चेकलिस्ट को पूरा करें और अपनी पांडुलिपि तभी जमा करें जब आप उपरोक्त अधिकांश या सभी प्रश्नों का उत्तर ‘हां’ में दे सकें।
हम स्प्रिंगर नेचर की चित्रा जगदाळे को पत्रिकाओं की चेकलिस्ट, पुस्तकों और अध्यायों की चेकलिस्ट, साथ ही पुस्तकालयाध्यक्षों और प्रशिक्षकों के लिए पॉवरपॉइंट प्रस्तुति का हिंदी में अनुवाद करने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।
English-Hindi Glossary
| English | Hindi | Meaning of the Hindi Word | English Spelling of the Hindi Word |
|---|---|---|---|
| Think | सोचना – Verb | To think | Sochna |
| सोच – Noun | Noun-like element, can be used adjectivally to “sochna” | Soch | |
| Check | जाँच करना – Verb | To check/to examine | Jaanch karna |
| जाँच – Noun | Check/inspection | Jaanch | |
| Submit | जमा करना – Verb phrase | To submit/to deposit | Jama karna |
| जमा – Adjective | Deposited | Jama | |
| Problem statement | समस्या का विवरण | Details of the problem/problem description | Samasya ka vivaran |
| Predatory | शिकारी – Noun | Hunt/hunter | Shikari |
| हिंसक – Adjective | Predatory/injurious | Hinsak | |
| Checklist | जांच सूची [जांच – Verb] [सूची – Noun] |
Checklist | Jaanch Suchi |
| Researchers | शोधकर्ता | — | Shodhakarta |
| Publishing | प्रकाशित करना | — | Prakaashit karana |
| Publisher | प्रकाशक | — | Prakaashak |
| Predatory publishing | शिकारी प्रकाशन | — | Shikari prakaashan |
| Journal | पत्रिका | — | Patrika |
| Unethical publishers | अनैतिक प्रकाशक | — | Anaitik prakaashak |
| Solution | समाधान | — | Samadhan |
| Peer review | सहकर्मी समीक्षा | — | Sahakarmi sameeksha |
| Indexing | अनुक्रमण | — | Anukraman |
| Academic | शैक्षणिक | Educational | Shaikshanik |
| अकादमिक | Academic | Akadamik | |
| Open access journal | खुली पहुँच पत्रिका | — | Khuli pahuch patrika |
| मुक्त पहुँच पत्रिका | — | Mukt pahuch patrika | |
| Informed decisions | सूचित निर्णय | — | Suchit nirnay |
| Organisations | संगठन | — | Sangathan |
| Books | पुस्तकें | — | Pustakein |
| Book | पुस्तक | — | Pustak |
| Chapters | अध्याय | — | Adhyaay |
| Research | अनुसंधान | — | Anusandhaan |
| Editors | संपादक | — | Sampadak |
| Reviewers | समीक्षक | — | Sameekshak |
| Database | डेटाबेस | — | Database |
| आंकड़ा आधार | — | Ankada aadhaar | |
| Website | वेबसाइट | — | Website |
| वेब स्थल | Web place | Web sthal | |
| Fees | शुल्क | — | Shulk |
| Copyright | कॉपीराइट | — | Copyright |
| प्रतिलिप्यधिकार | — | Pratilipyadhikaar | |
| License | लाइसेंस | — | License |
| Preferred licenses | पसंदीदा लाइसेंस – Adjective | Favourite (used adjectivally, depending on the sentence) | Pasandida License |
| अधिमान्य लाइसेंस – Adjective | Preferred | Adhimanya License | |
| Financial | वित्तीय | — | Vitteey |
| Waiver | अधित्याग | Renunciation/Waiver | Adhityag |
| Waivers | छूट | — | Choot |