पुस्तकें एवं अध्याय
जांच सूची एक ऐसा उपकरण है जो आपको यह जानने में मदद करेगा कि कोई प्रकाशक आपके शोध के लिए उपयुक्त है या नहीं, इसका आकलन करते समय आपको क्या जानना आवश्यक है।

क्या आप अपना शोध किसी विश्वसनीय प्रकाशक को प्रस्तुत कर रहे हैं?
आप कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं कि जिस प्रकाशक पर आप विचार कर रहे हैं, वह आपके शोध के लिए सही है?
- दुनिया भर में अधिक शोध प्रकाशित हो रहे हैं।
- प्रत्येक सप्ताह नये प्रकाशक लॉन्च किये जाते हैं।
- कई शोधकर्ताओं को शिकारी प्रकाशन के बारे में चिंता है।
- प्रकाशन के स्थान का चयन करते समय अद्यतन मार्गदर्शन प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

अपने चुने हुए प्रकाशक की सूची का संदर्भ लें और देखें कि वह विश्वसनीय है या नहीं।
- क्या आपने पहले इस प्रकाशक की कोई पुस्तक या अध्याय पढ़ा है?
- क्या इस प्रकाशक द्वारा वितरित नवीनतम पुस्तकों को खोजना आसान है?
- क्या यह स्पष्ट है कि वे पुस्तकें कैसे वितरित करते हैं?
- क्या आप बता सकते हैं कि पुस्तकें किस प्रारूप में उपलब्ध हैं और उनकी कीमतें क्या हैं? (उदाहरण के लिए, खरीद या ओपन एक्सेस/मुक्त पहुँच के लिए ई-पुस्तक, सख्त या सॉफ्ट कवर में प्रिंट)
- क्या शैक्षणिक संपादकों का आपके क्षेत्र में कोई सिद्ध अभिलेख है?
- क्या आप प्रकाशक को आसानी से पहचान सकते हैं और उससे संपर्क कर सकते हैं?
- क्या प्रकाशक का नाम पुस्तक के मुख्य भाग और जालस्थल पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित है?
- क्या आप प्रकाशक से टेलीफोन, ईमेल और डाक द्वारा संपर्क कर सकते हैं?
- क्या प्रकाशक ने अपनी वेबसाइट पर सहकर्मी समीक्षा के प्रकार के बारे में स्पष्ट जानकारी दी है?
- क्या सहकर्मी समीक्षा में आपके विषय क्षेत्र का विशेषज्ञ संपादकीय बोर्ड या स्वतंत्र/बाहरी समीक्षक शामिल हैं?
निम्नलिखित सेवाओं या शुल्कों के बारे में जानकारी देखें
- क्या आपकी पुस्तक या अध्याय को आसानी से खोजे जा सकने वाले आंकड़ा (डेटाबेस) आधार में अनुक्रमित या संग्रहीत किया जाएगा?
- क्या प्रकाशक OAPEN या CLOCKSS जैसे डिजिटल प्रकाशनों का दीर्घकालिक संग्रहण और संरक्षण सुनिश्चित करता है?
- क्या प्रकाशक पुस्तकों और/या अध्यायों के लिए स्थायी डिजिटल पहचानकर्ताओं का उपयोग करता है?
- क्या प्रकाशक अपनी वेबसाइट पर यह बताता है कि उन्हें वित्तीय सहायता किस प्रकार मिलती है?
- क्या यह स्पष्ट है कि लेखकों से शुल्क लिया जाएगा या नहीं?
- यदि कोई शुल्क है, तो क्या प्रकाशक की वेबसाइट पर राशि, मुद्रा का संकेत दिया गया है, यह स्पष्ट किया गया है कि ये शुल्क किस लिए हैं, तथा कब ली जाएगी?
- क्या प्रकाशक की वेबसाइट पर यह बताया गया है कि छूट उपलब्ध है या नहीं और इसके लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है?
- क्या प्रकाशक लेखकों के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश प्रदान करता है?
- ओपन एक्सेस पुस्तकों के लिए, क्या प्रकाशक के पास कोई स्पष्ट लाइसेंस नीति है, जिसमें कोई पसंदीदा/अधिमान्य लाइसेंस शामिल है और क्या लेखक की ज़रूरतों के अनुसार अपवादों की अनुमति है? क्या उनके प्रकाशनों में लाइसेंस का विवरण भी शामिल है? क्या आपकी पुस्तक प्रकाशित होते ही ओपन एक्सेस के रूप में उपलब्ध होगी?
- क्या प्रकाशक आपको अपनी कृति का प्रतिलिप्यधिकार अपने पास रखने की अनुमति देता है? क्या प्रकाशक आपको अपनी पुस्तक या अध्याय का इलेक्ट्रॉनिक संस्करण, उदाहरण के लिए, किसी संस्थागत संग्रह के माध्यम से, साझा करने की अनुमति देता है, और किन शर्तों के तहत?
- क्या प्रकाशक अनुबंधों और अधिशुल्क समझौतों के बारे में स्पष्ट है, जहां लागू हो?
- क्या प्रकाशक के पास लेखकों, संपादकों और समीक्षकों के लिए संभावित हितों के टकराव/ हित संघर्ष के संबंध में कोई स्पष्ट नीति है?
- क्या प्रकाशक लेखकों को दी जाने वाली सेवाओं, जैसे कॉपी/ प्रतिलिपि संपादन और विपणन, तथा अधिकार प्रबंधन में सहायता के बारे में पारदर्शी है?
- क्या प्रकाशक इस बारे में स्पष्ट है कि वे आपकी पुस्तक की पहुंच और उपयोग के बारे में आपको जानकारी कैसे प्रदान करेंगे?
अन्य बातें जिन्हें आप जांचना चाहेंगे
- क्या प्रकाशक प्रकाशन नैतिकता समिति (सीओपीई) का वर्तमान सदस्य है और उसके दिशानिर्देशों का पालन करता है?
- यदि पुस्तक मुक्त पहुँच के साथ वितरित की जाएगी, तो क्या यह ओपन एक्सेस बुक्स डायरेक्टरी (DOAB) में सूचीबद्ध है?
- यदि प्रकाशक ओपन एक्सेस विकल्प प्रदान करता है, तो क्या वह ओपन एक्सेस स्कॉलरली पब्लिशर्स एसोसिएशन (OASPA) का वर्तमान सदस्य है?
- यदि प्रकाशक ओपन एक्सेस वाला है, तो क्या वह साइलो (लैटिन अमेरिकी वैज्ञानिक पुस्तकों के लिए) पर होस्ट किया गया है?
- क्या प्रकाशक किसी अन्य व्यापार संघ का सदस्य है?

यदि आप सूची में से अधिकांश या सभी विषय की जांच करने में सक्षम हैं।
चेकलिस्ट को पूरा करें और अपनी पांडुलिपि तभी जमा करें जब आप उपरोक्त अधिकांश या सभी प्रश्नों का उत्तर ‘हां’ में दे सकें।
हम स्प्रिंगर नेचर की चित्रा जगदाळे को पत्रिकाओं की चेकलिस्ट, पुस्तकों और अध्यायों की चेकलिस्ट, साथ ही पुस्तकालयाध्यक्षों और प्रशिक्षकों के लिए पॉवरपॉइंट प्रस्तुति का हिंदी में अनुवाद करने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।
English-Hindi Glossary
| English | Hindi | Meaning of the Hindi Word | English Spelling of the Hindi Word |
|---|---|---|---|
| Think | सोचना – Verb | To think | Sochna |
| सोच – Noun | Noun-like element, can be used adjectivally to “sochna” | Soch | |
| Check | जाँच करना – Verb | To check/to examine | Jaanch karna |
| जाँच – Noun | Check/inspection | Jaanch | |
| Submit | जमा करना – Verb phrase | To submit/to deposit | Jama karna |
| जमा – Adjective | Deposited | Jama | |
| Problem statement | समस्या का विवरण | Details of the problem/problem description | Samasya ka vivaran |
| Predatory | शिकारी – Noun | Hunt/hunter | Shikari |
| हिंसक – Adjective | Predatory/injurious | Hinsak | |
| Checklist | जांच सूची [जांच – Verb] [सूची – Noun] |
Checklist | Jaanch Suchi |
| Researchers | शोधकर्ता | — | Shodhakarta |
| Publishing | प्रकाशित करना | — | Prakaashit karana |
| Publisher | प्रकाशक | — | Prakaashak |
| Predatory publishing | शिकारी प्रकाशन | — | Shikari prakaashan |
| Journal | पत्रिका | — | Patrika |
| Unethical publishers | अनैतिक प्रकाशक | — | Anaitik prakaashak |
| Solution | समाधान | — | Samadhan |
| Peer review | सहकर्मी समीक्षा | — | Sahakarmi sameeksha |
| Indexing | अनुक्रमण | — | Anukraman |
| Academic | शैक्षणिक | Educational | Shaikshanik |
| अकादमिक | Academic | Akadamik | |
| Open access journal | खुली पहुँच पत्रिका | — | Khuli pahuch patrika |
| मुक्त पहुँच पत्रिका | — | Mukt pahuch patrika | |
| Informed decisions | सूचित निर्णय | — | Suchit nirnay |
| Organisations | संगठन | — | Sangathan |
| Books | पुस्तकें | — | Pustakein |
| Book | पुस्तक | — | Pustak |
| Chapters | अध्याय | — | Adhyaay |
| Research | अनुसंधान | — | Anusandhaan |
| Editors | संपादक | — | Sampadak |
| Reviewers | समीक्षक | — | Sameekshak |
| Database | डेटाबेस | — | Database |
| आंकड़ा आधार | — | Ankada aadhaar | |
| Website | वेबसाइट | — | Website |
| वेब स्थल | Web place | Web sthal | |
| Fees | शुल्क | — | Shulk |
| Copyright | कॉपीराइट | — | Copyright |
| प्रतिलिप्यधिकार | — | Pratilipyadhikaar | |
| License | लाइसेंस | — | License |
| Preferred licenses | पसंदीदा लाइसेंस – Adjective | Favourite (used adjectivally, depending on the sentence) | Pasandida License |
| अधिमान्य लाइसेंस – Adjective | Preferred | Adhimanya License | |
| Financial | वित्तीय | — | Vitteey |
| Waiver | अधित्याग | Renunciation/Waiver | Adhityag |
| Waivers | छूट | — | Choot |